Ranchi: गोड्डा में ईसीएल परियोजना में दहशत फैलाने के लिए आगजनी और फायरिंग की वारदात में शामिल अपराधी को ललमटिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी में मो0 आरिफ और मे० इम्तियाज अंसारी का नाम शामिल है. दोनो आरोपी ललमटिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर दो देशी कट्टा, एक खोखा, घटनास्थल से गोली का पिलेट, दो मोबाईल औऱ बिना नंबर का पल्सर बाईक पुलिस ने बरामद किया है.
मंगलवार को मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि 27 जनवरी को ललमटिया थाना क्षेत्र के ईसीएल परियोजना में दहशत फैलाने के उद्देश्य से ललघुटवा डम्प साईड में लगी मशीन (डोजर) पर फायरिंग एवं आगजनी की वारदात को अंजाम दो अज्ञात अपराधियों ने दिया था. इस सन्दर्भ ललमटिया थाना (काण्ड सं0-94/25) में मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए गोड्डा एसपी ने महागामा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया. एसआईटी टीम मानवीय आसूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर दोनो आऱोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया. आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है.
