Ranchi: आपसी रंजिश के कारण भुनेश्वर साव की हत्या की गई थी. पुलिस को शक न हो इसलिए नक्सली वर्दी मे अपराधी पहुंचे थे. मृतक का रोहित साहू के साथ विवाद चल रहा रहा था. बदला लेने के लिए रोहित ने ही षड्यंत्र रचा था. चतरा पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी में रोहित कुमार साहू, राजू पासवान और दीपक कुमार उर्फ छोटू का नाम शामिल है. शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए चतरा एसपी ने बताया कि घटना के बाद एसआईटी का गठन किया गया था. पुलिस की एसआईटी ने चार में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है. यह हत्या किसी उग्रवादी संगठन द्वारा नहीं बल्कि आपसी रंजिश और बदले की भावना के चलते की गई है. 2 फरवरी को मृतक के पुत्र चंदन कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर ब्रजेश गंझू, आक्रमण गंझू, भीखन गंझू, राजेश तुरी एवं ग्यारह अन्य के विरुद्ध टंडवा थाना (कांड संख्या-09/2025) मामला दर्ज किया गया था. टंडवा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था. 7 फरवरी को गुप्त सूचना मिली कि हत्याकांड में शामिल अपराधी रांची में छिपा हुआ है. इसके बाद पुलिस टीम कार्रवाई करते हुए तीनो आरोपी को गिरफ्तार किया.
अपहरण के बाद की बेरहमी हत्याकर शव को जंगल मे फेका
2 फरवरी को चतरा जिले टंडवा थाना क्षेत्र के लंबुवा गांव निवासी विष्णु साव उर्फ भुवनेश्वर साहू का अपहरण के बाद की बेरहमी से हत्याकर शव को जंगल मे फेका दिया गया था. मवेशी लेकर जंगल जाने क्रम में चार-पांच हथियारबंद अपराधियों ने चतरा और लातेहार के सीमा पर स्थित जंगल में अपहरण के बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी. परिजनों ने नक्सलियों पर हत्या का आरोप लगाया था.
