Ranchi: राजधानी रांची के कांके इलाके में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान रमेश उरांव के रूप में की गई है. जानकारी के मुताबिक घर में मुंडन का कार्यक्रम हुआ था. इसी बीच अपराधी घर घुसकर चाकू मारकर फरार हो गया. कांके डैम साईड मिलन चौक के नजदीक रहने वाले जख्मी रमेश उरांव को एंथम में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर उतरे. आकर्षित लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे. फिलहाल पुलिस समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed