Ranchi: पलामू के पांकी एवं तरहसी सीमावर्ती इलाके में पुलिस के साथ अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी फैज खान के पैर में गोली लगी है. मुठभेड़ में जख्मी अपराधी बीते गुरुवार की रात पलामू के प्राइवेट बस स्टैंड के पास शताब्दी मार्केट में गुडु खलीफा उर्फ समीर खलीफा की गोली कर कर हत्या कर दिया था. पुलिस फैज खान की तलाश कर रही थी. इसी क्रम में पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि फैज पांकी एवं तरहसी के इलाके में है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर फैज खान ने फायरिंग कर दिया. जवाब में पुलिस की तरफ से भी फायरिंग हुई. जिसमें फैज खान को पैर में गोली लगी है. एक अन्य अपराधी को भी पुलिस गिरफ्तार किया है. जख्मी फैज खान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

2012 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष लड्डू खान की हत्या में भी फैज खान मुख्य आरोपी है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *