Patna: 50 हजार का इनामी अपराधी को सहयोगी के साथ एसटीएफ ने पकड़ा है. गिरफ्तार अपराधी में सदाब खान उर्फ लालु खान और वजुद्दीन खान का नाम शामिल है. दोनो चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के जोलबिगहा का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर 1 देशी पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 2 मैगजीन, 11 गोली, 1 वाई-फाई डिवाईस, 2 मोबाईल और 1 बाइक पुलिस ने बरामद किया है.
कुख्यात अपराधी सदाब खान उर्फ लालु खान के विरुद्ध चतरा के प्रतापपुर थाना में 12, रांची के कांके थाना में 1 गया के आमस थाना में 2, चन्दौती थाना में 1 , इमामगंज थाना में 1, कोठी थाना में 1 मामला दर्ज है.
बीते साल जुलाई में शेरघाटी कोर्ट परिसर में पेशी में आए कैदी फ़ोटो खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस एक नाबालिग समेत दो को पकड़ा था. इस संबंध में आमस थाना (कांड सं0 233/24) मामला दर्ज किया गया था. सदाब खान उर्फ लालु खान की संलिप्तता पायी गई थी.
मदनपुर औरंगाबाद जाने वाले रास्ते में वाहन जांच के दौरान पकड़ा गया आरोपी
गया जिला के कुख्यात अपराधियों में शामिल सदाब खान उर्फ लालु खान की गिरफ्तारी के लिए शेरघाटी-1 के एएसपी-सह-एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इसी क्रम में विशेष टीम को आसूचना प्राप्त हुई कि 50,000 का ईनामी सदाब खान उर्फ लालु खान डेल्हो रोड होते हुए मदनपुर औरंगाबाद जाने वाला है. सूचना पर मदनपुर औरंगाबाद जाने वाले रास्ते में सघन वाहन जॉच प्रारंभ किया गया तो बाइक सवार अपराधी पुलिस को देखकर भागने लगा. जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया. सदाब खान के पास से 1 लोडेड देशी पिस्टल, कट्टा, वाई-फाई डिवाईस समय अन्य समान बरामद किया गया. बरामद आर्म्स के संबंध में आमस थाना (कांड संख्या-222/25) मामला दर्ज किया गया है.
