Saharsa: पूर्व समिति सदस्य हत्याकांड में वांछित 15 हजार का ईनामी अपराधी को सहरसा पुलिस ने बेगुसराय से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी मनोहर यादव बेगुसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर का रहने वाला है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सहरसा एसपी के सख्त निर्देश एवं सतत निगरानी में जिले में अपराध नियंत्रण एवं कुख्यात फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में चिरैया थाना पुलिस टीम विशेष कार्रवाई करते हुए चिरैया थाना (कांड सं0-26/25) में दर्ज पूर्व समिति सदस्य विजेंद्र प्रसाद सिंह हत्या कांड के वांछित अपराधी एवं 15,000 के ईनामी अपराधी मनोहर यादव को चिरैया थाना पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर रघुनाथपुर से गिरफ्तार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *