Patna: हत्या मामले में वांछित चल रहे अपराधी को वैशाली के लालगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी मो० सिराजुल लालगंज थाना क्षेत्र के पोझियां गांव का रहने वाला है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर को लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पोझियां के निवासी कमल साह का पैसे के लेनदेन को लेकर की हत्या कर दी गई थी. इस संबंध में लालगंज थाना (कांड सं0-529/25) में मामला दर्ज किया गया था. मामले में नामजद आरोपी मो० शमशाद की गिरफ्तारी उसी वक्त कर ली गई थी एवं एक अन्य नामजद आरोपी मो० सिराजुल की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी क्रम में बीते रात को लालगंज थानाध्यक्ष लालगंज ने मो० सिराजुल को गिरफ्तार किया. विदित हो की अपराधी मो० सिराजुल पूर्व में अभिरक्षा से फरार हुआ था. मो० सिराजुल का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध लालगंज थाना में दो मामला पूर्व से दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed