Ranchi: दो साल से वांछित अपराधी गिरफ्तार को जमशेदपुर के मानगो थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी टाईगर मोबाईल के जवान को गोली मार दिया था. जिसमें जवान शहीद हो गया था. गिरफ्तार आरोपी लुस्कु मार्डी उर्फ रोहित मार्डी और गणेश मुर्मु का नाम शामिल है. दोनो आरोपी सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के रियारदा का रहने वाला है.

पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार 8 दिसंबर 2023 को मानगो थाना क्षेत्र के न्यु पुरुलिया रोड न0 16 आकाश साहा अपार्टमेन्ट के पास गोली चलाकर कुछ अपराधियों ने सज्जाद खान उर्फ टांडा को गोली मार हत्या कर दिया था. टाईगर मोबाईल जवान रामदेव महतो एवं निर्मल मुण्डु ने अपराधियो को पकड़ने के प्रयास किया तो आऱोपी जवानों पर फायरिंग कर दिया. जिससे टाईगर मोबाईल के एक जवान रामदेव महतो शहीद हो गए. इस संदर्भ में मानगो थाना (कांड संख्या 350/23) में मामला दर्ज किया गया. घटना में शामिल अपराधियो को पुर्व में गिरप्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. लुस्कु मार्डी एवं गणेश मुर्मु गिरफ्तारी के डर से लगातार भागे फिर रहा था. एसएसपी के निर्देश पर मुख्यालय प्रथम डीएसपी के नेतृत्व में आरोपी की गिरप्तारी के लिए एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई थी. गठित टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही थी. इसी क्रम में करीब दो वर्षों से फिरार दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed