Patna: 25 हज़ार का इनामी अपराधी विक्की चौहान को सिवान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कई मामले में वांछित विक्की चौहान मैरवा थाना क्षेत्र के छोटका मांझा का रहने वाला है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिवान एसपी के निर्देश पर आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध के मुख्य शीर्षों में वांछित फिरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिये लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मैरवा थाना पुलिस टीम को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सिवान जिला का पच्चीस हजार का इनामी एवं वांछित अपराधी विक्की चौहान को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार विक्की चौहान को मैरवा थाना (कांड सं0-62/20) में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है.
