Ranchi: लोडेड पिस्टल लेकर रंगदारी वसूली के लिये घूम रहे अपराधी को उलियान टीओपी मैदान से पकड़ा गया है. आरोपी भानु मांझी गिरोह का सक्रिय सदस्य है. कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती के रहने वाले गिरफ्तार अपराधी मनीष सिंह के पास से एक देशी लोडेड सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और तीन गोली पुलिस ने बरामद किया है.

घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कदमा थाना क्षेत्र के उलियान टीओपी मैदान में भानु मांझी गिरोह का एक सदस्य पिस्टल गोली के साथ घुम रहा है जो किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम दे सकता है. सूचना पर एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल मौके पर पहुंचकर उलियान टीओपी मैदान में छापामारी किया. छापामारी के क्रम में गिरफ्तार आरोपी मनीष सिंह उलियान टीओपी के पास एक देशी लोडेड सेमी ऑटो पिस्टल एवं तीन गोली के साथ पकड़ा गया. भानु मांझी गिरोह का सक्रिय सदस्य मनीष सिंह हथियार के बल पर लोगों को डरा धमकाकर रंगदारी वसूलने का काम करता है. इस संबंध में कदमा थाना (कांड संख्या- 91/2025) में मामला दर्ज किया गया है. भानु माझी के विरुद्ध जमशेदपुर के विभिन्न थानों में कई गंभीर मामल दर्ज है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed