Ranchi: आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के पास से हथियार के साथ एक अपराधी को पुलिस गिरफ्तार किया है. आरोपी के विरुद्ध दीपक मिश्रा ने जानलेवा हमला के आरोप में मामला दर्ज कराया था. आदित्यपुर थाना क्षेत्र के ओल्ड विद्युत नगर के रहने वाले गिरफ्तार आऱोपी राहुल पंडित के पास से एक देशी पिस्टल और मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 जनवरी को शर्मा बस्ती आदित्यपुर निवासी दीपक मिश्रा ने आदित्यपुर थाना में राहुल पंडित एवं सुजीत शर्मा के विरुद्ध चापड़ एवं गोली चला कर जानलेवा हमला करने की शिकायत दर्ज कराया था. आदित्यपुर थाना (कांड सं0-19/26) में दोनो के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंम्भीरता को देखते हुए सरायकेला-खरसावां एसपी के निर्देश पर सरायकेला एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम राहुल पंडित को बीते रात आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया. राहुल पंडित से पुछताछ के क्रम में अपना अपराध स्वीकार किया है. राहुल पंडित का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध आदित्यपुर और कदमा थाना में मामला दर्ज है. बता दे कि राहुल पंडित पूर्व में भी हत्या जैसे गंभीर केस में जेल जा चुका है. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
