Patna: मुजफ्फरपुर के औराई स्थित सीढ़ी घाट के पास हथियार-गोली के साथ एक अपराधी को पुलिस गिरफ्तार किया है. आरोपी को उस वक्त पकड़ा गया जब वह घटना को अंजाम देने के फिराक में था. औराई थाना क्षेत्र नयागांव घाट के रहने वाले गिरफ्तार आरोपी आनंद कुमार के पास से एक पिस्टल और तीन गोली पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार औराई थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति हथियार एवं गोली के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है. सूचना मिलते ही औराई थाना पुलिस की टीम कार्रवाई करते हुए ग्राम औराई सीढ़ी घाट के पास से घेराबंदी कर अपराधी आनंद कुमार को गिरफ्तार किया. इस संबंध में औराई थाना (कांड सं0-260/25) में मामला दर्ज किया गया है. आनंद कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में चार मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *