Ranchi: लोहरदगा के चेटर में कुडू थाना पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी जसीम पवरिया कुडू थाना क्षेत्र के चेटर का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर 1 देशी कट्टा, 2 गोली, 1 खोखा और 12 बोर का 3 गोली पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोहरदगा एसपी को बीते रात गुप्त सूचना मिली कि कुडू थाना क्षेत्र के ग्राम चेटर के पास जसीम पवरिया किसी घटना को अंजाम देने के लिये हथियार के साथ क्षेत्र में घूम रहा है. कुडू थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम को छपामारी का निर्देश दिया गया. छापेमारी टीम कार्रवाई करते हुए जसीम पवरिया को घर के घेराबन्दी कर पकड़ा गया. आरोपी से हथियार के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर छिपा कर रखे गए हथियार, गोली समेत अन्य समान बरामद किया गया. इस संबंध में कुडू थाना (काण्ड सं0 110/25) में मामला दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed