Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को एसएसबी के डीजी अमित मोहन प्रसाद ने डीजीपी अनुराग गुप्ता से शिष्टाचार मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान दोनो पदाधिकारियो ने झारखण्ड में नक्सल विरोधी अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नक्सल विरोधी रणनीतियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की. साथ ही हाल के दिनों में नक्सल विरोधी अभियानों में प्राप्त सफलताओं की समीक्षा करते हुए भविष्य में इन अभियानों को और तेज करने के उपायों पर विचार विमर्श किया. इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने एक दूसरे को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.
इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान डीजीपी के अतिरिक्त एडीजी अभियान डॉ० संजय आनन्दराव लाठकर, आईजी अभियान अमोल विनुकांत होमकर, आईजी विशेष शाखा प्रभात कुमार, डीआईजी जगुआर इन्द्रजीत माहथा, डीआईडी एसएसबी मानवेन्द्र सिंह सहित झारखण्ड पुलिस व एसएसबी के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.
