Ranchi: साहेबगंज में सकरोगढ़ बड़ी गणेश मंदिर के नजदीक किराये पर रहे दंपत्ति को टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में बोरिया थाना क्षेत्र के धनेला निवासी संजय सोरेन और उसकी पत्नी मेरी सोरेन का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से 41070 रुपया नगद, 3 मोबाइल, मेरी सोरेन नाम का 4 आधार कार्ड, विभिन्न बैंको का 4 पासबुक और लोगों को बाहर भेजने एवं उनके खर्च आदि से संबंधित विवरणी लिखने की दो नोटबुक बरामद किया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साहेबगंज एसपी को गुप्त सूचना मिली कि टाउन थाना क्षेत्र के सकरोगढ़ बड़ी गणेश मंदिर के पास किराये के मकान मे रहने वाले दंपत्ति लड़के एवं लड़कियों को मजदूरी के लिए बाहर भेजा करता है. सूचना पर एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित छापामारी दल सकरोगढ बड़ी गणेश मंदिर के पास रामकिशुन पासवान के भाड़े के मकान मे छापामारी की. जहाँ मेरी सोरेन को पकड़ा गया. मौके पर से दो बच्चियों और एक नाबालिग को सकुशल बरामद किया गया. महिला के पास से 41070 नगद, कई फर्जी आधार कार्ड, बैंक से संबंधित कागजात बरामद किया गया. मेरी सोरेन के पति संजय सोरेन को भागने के क्रम मे गिरफ्तार किया गया. इस मामले मे टाउन थाना (कांड सं0-142/25) में मामला दर्ज किया गया है.
