Ranchi: गढ़वा में एनएच-39 पर 1080 पेटी शराब लोड कंटेनर पुलिस ने जप्त किया है. वही आरोपी चालक को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी गणपत राम राजस्थान के बाड़मेर जिले के गुडामलानी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वही कंटेनर (RJ07GD-9573) और 1080 पेटी Seagram’s Imperial Blue पुलिस ने जप्त किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गढ़वा एसपी को गुप्त सूचना मिली कि यूपी के तरफ से एक कंटेनर में बड़ी खेप में अंग्रेजी शराब का तस्करी बिहार के तरफ किया जाने वाला है. सूचना पर एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल एनएच-39 पर अंशु होटल के पास छिपाए हुए कंटेनर (RJ07GD-9573) को चेक किया गया. चेक करने पर 1080 पेटी शराब बरामद किया गया.
