Ranchi: लोहरदगा के निबंधन कार्यालय में 5 हजार घुस लेते कम्प्यूटर ऑपरेटर को रांची एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपी कम्प्यूटर ऑपरेटर पट्टा निकालने के एवज में रिश्वत ले रहा था. एसीबी मुताबिक मो० आलीमउद्दीन एसीबी में लिखित शिकायत किया था. जिसमे बताया गया कि लोहरदगा के हिसरी गांव स्थित निजी जमीन (खाता सं0-386, प्लॉट सं0-2850, रकबा 05 डिसमील) का पट्टा निकालने के लिए लोहरदगा निबंधन कार्यालय में संपर्क किया. तो लोहरदगा निबंधन कार्यालय में कम्प्यूटर ऑपरेटर (अनुबंध पर) के पद पर कार्यरत दिलीप कुमार 5,000 रूपये रिश्वत की मांग की. पीड़ित रिश्वत देकर अपने जमीन का पटट्टा नही निकालवाना चाहते थे. एसीबी ने जब मामले का सत्यापन किया तो आरोपी दिलीप कुमार पर लगे आरोपों को सत्य पाया गया. इसके बाद रांची एसीबी थाना (कांड संख्या 05/2025) में मामला दर्ज किया गया. गुरुवार को एसीबी की टीम कार्रवाई करते हुए दिलीप कुमार को 5,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ जिला निबंधन कार्यालय से गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *