Ranchi: डीजीपी के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार से एडीजी प्रशिक्षण व आधुनिकीकरण सुमन गुप्ता की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आहूत की गई. इस बैठक में पलामू रेंज के डीआईजी वाई एस रमेश, डीआईजी जंगल वारफेयर स्कूल धनंजय कुमार सिंह और लातेहार एसपी कुमार गौरव ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से भाग लिया.
इस बैठक में एडीजी सुमन गुप्ता ने 8 वर्षीय बालक की हत्या के आलोक में नेतरहाट थाना (काण्ड सं0- 05/2025) में दर्ज मामले के अनुसंधान के प्रगति व गुणवत्ता की समीक्षा की. मामले की गुणवत्ता के मद्देनजर बीएनएसएस के संबंधित धारा के तहत डिजिटल तकनीकि साक्ष्य संकलन व फोरेंसिक जाँच पर विशेष बल दिया गया. ताकि दोषी को ससमय सजा दिलाई जा सके. साथ ही उक्त काण्ड के मद्देनजर विगत 10 वर्षों में नेतरहाट युनिट में पदस्थापित, प्रतिनियुक्त एवं आस-पास के वैसे पुलिस पदाधिकारी व कर्मी जिनके विरूद्ध पूर्व में काण्ड दर्ज किया गया है. इसके अलावे जिनपर विभागीय कार्यवाही की गई है. वैसे दर्ज मामले में अनुसंधान पूर्ण करने को कहा है. साथ ही जिनपर विभागीय कार्यवाही चल रही है. उसे भी पूर्ण कर अवगत कराने का निर्देश दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed