Patna: सीएम नीतीश कुमार सोमवार को एलएनएम इंस्टिट्यूट (ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान) में 2.87 करोड़ रुपये लागत के एनेक्सी भवन, 4.90 करोड रुपये लागत के वार्डेन ब्लॉक तथा 5.33 करोड़ रुपये की लागत के स्टार्टअप ब्लॉक का शिलान्यास किया. सीएम ने एलएनएम इंस्टिट्यूट के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया तथा वहां की व्यवस्थाओं तथा शैक्षणिक कार्यकलापों की जानकारी ली.
इसके पश्चात् सीएम ने एलएनएम इंस्टिट्यूट में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यक्रम में बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा चयनित 20 सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. सीएम ने कार्यक्रम की शुरुआत में एलएनएम इंस्टिट्यूट परिसर में स्थापित पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री स्व० ललित नारायण मिश्र की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
कॉरपोरेट वर्ल्ड की जरूरत को ध्यान रखते हुए course का संचालन
एलएनएम इंस्टिट्यूट की स्थापना 1973 में ‘बिहार इन्स्टीच्यूट ऑफ इकोनोमिक डेवलपमेन्ट’ के नाम से सामाजिक-आर्थिक विकास के क्षेत्र में शोध एवं प्रबंधन के उद्देश्य से की गयी थी. संस्थान में वर्तमान में प्रोफेशनल कोर्स जो कि स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर का है. संचालित किया जा रहा है. विगत तीन वर्षों में संस्थान ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 90 प्रतिशत से ज्यादा Placement के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है. संस्थान प्रबंधन के क्षेत्र में पूर्वी भारत का एक अग्रणी संस्थान है. वर्ष 2025 के Times B-School सर्वे में संस्थान ने शीर्ष 15 प्रबंधन संस्थानों में अपना Rank स्थापित किया है. संस्थान बाजार एवं कॉरपोरेट वर्ल्ड की जरूरत को ध्यान रखते हुए course का संचालन करता है. गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन तथा कम्प्यूटर की शिक्षा बाजार से काफी कम दर पर दी जा रही है. इसके कम फीस होने से समाज के कमजोर वर्गों के छात्र भी प्रबंधन एवं कम्प्यूटर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से लाभान्वित हो रहे हैं. तथा कॉरपोरेट वर्ल्ड में अपना स्थान कायम कर रहे हैं. काफी संख्या में बिहार राज्य स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना से आच्छादित छात्र संस्थान में नामांकित हैं. संस्थान के सारे कोर्स AICTE से मान्यता प्राप्त है. तथा संस्थान आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना से सम्बद्ध है. संस्थान में पूर्णतः क्रियाशील Start-up Cell है. जो कि भावी उद्यमियों का प्रशिक्षण एवं उद्योग स्थापित किये जाने के लिए Mentoring का कार्य करता है. राज्य सरकार द्वारा संस्थान में आधारभूत संरचना की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए एकेडमिक ब्लॉक का जीर्णोद्धार तथा टेक्निकल ब्लॉक में लैब का निर्माण कराया गया है. संस्थान के प्रशासनिक भवन का उन्नयन वर्ष 2022-2023 में कराया गया है.
