Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को मीठापुर-महुली फोरलेन एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ का मीठापुर फ्लाईओवर गोलंबर और परसा बाजार में स्थल निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने कहा इस पथ का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी. न्यूबाईपास एवं आस-पास में लगनेवाले जाम से राहगीरों को मुक्ति मिलेगी तथा इससे समय की भी बचत होगी.
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन जीरोमाइल मसौढ़ी (एस०एच०-1) पथ का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने जीरोमाइल मसौढ़ी पथ के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होने कहा कि जीरोमाइल-मसौढ़ी (एस०एच०-1) पथ का निर्माण तेजी से सुनिश्चत कराया जाये ताकि लोगों को इसका फायदा मिल सके.
मुख्यमंत्री ने पाटलीपुत्र बस टर्मिनल का भी जायजा लिया. जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पाटलीपुत्र बस टर्मिनल पर यात्री सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed