Patna: सारण के जीएस बंगरा स्थित सर्वोदय हाई स्कूल-सह-इंटर कॉलेज में पुरस्कार वितरण के दौरान झड़प हो गया. इस दौरान एक दूसरे पर हमला किया गया. झड़प के दौरान चाकू फाइटर से एक-दूसरे पर हमला किया गया. जिसमें 2 बच्चे घायल हो गए हैं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जलालपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि जीएस बंगरा स्थित सर्वोदय हाई स्कूल-सह-इंटर कॉलेज में 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित समारोह में पुरस्कार वितरण के दौरान कुछ बच्चों में आपसी झड़प हुई. झड़प में कुछ बच्चों के द्वारा चाकू फाइटर से एक-दूसरे पर हमला किया गया, जिसमें 2 बच्चे घायल हो गए हैं. सूचना पर कार्रवाई करते हुए जलालपुर थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जख्मी बच्चों को इलाज के लिए पीएचसी जलालपुर में भर्ती करवाया गया है. जहाँ उनकी स्थिति सामान्य है. उक्त घटना के संबंध में आवश्यक पूछताछ के लिए 2 बच्चों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है. वर्त्तमान में स्थिति सामान्य है.
