Patna: बच्चों के बीच मामूली विवाद में दो समुदाय के बीच झड़प हो गया. जिसमे दो लोग घायल हो गए. वही पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति नियंत्रित किया. मामला सारण के दिघवारा थाना के बीते रात का है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रात करीब 10 बजे दिघवारा थाना पुलिस को सूचना मिली दिघवारा थाना क्षेत्र के शंकर रोड दिघवारा में दो बच्चों के बीच मामूली विवाद आगे चलकर दो समुदायों के बीच झड़प का रूप ले लिया. इस दौरान दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हुए हैं, जिनका प्राथमिक उपचार नजदीकी दिघवारा पीएचसी ले जाया गया, जहां से पटना पीएमसीएच भेक दिया गया. सूचना पर दिघवारा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए घटनास्थल एवं आस-पास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की जा रही है. घटना से संबंधित सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. घटनास्थल पर ग्रामीण एसपी, एसडीपीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed