Ranchi: साहिबगंज के भोगनाडीह ग्रामीण पुलिस के बीच झड़प हो गया. उग्र भीड़ को देखते हुए पुलिस लाठी चार्ज के साथ आंसू गैस के गोले छोड़ना पड़ा. इस झड़प में तीन पुलिसकर्मी समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है.
जानकारी के मुताबिक साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड के भोगनाडीह में ‘हूल दिवस’ के अवसर पर होने वाले विशेष कार्यक्रम से पूर्व हंगामा शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि देर रात कार्यक्रम का पंडाल खोले जाने से आक्रोशित सिदो कान्हू मुर्मू हूल फाउंडेशन के समर्थक जमकर हंगामा किया. इस दौरान कार्यक्रम में लगाए गए मुख्यमंत्री हेमंत के पोस्टर भी फाड़ा गया है. हालात बिगड़ता देख पुलिस ने फाउंडेशन के समर्थकों पर लाठी चार्ज किया साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े. लाठी चार्ज में कई ग्रामीण और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. सभी घायलों का बरहेट सीएचसी में इलाज चल रहा है.
मौके पर अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है.
