Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को गोपालगंज और वैशाली जिले में 2329 करोड़ के 516 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. गोपालगंज जिले के सबेया एयर फील्ड परिसर से 1585.59 करोड़ रुपये की लागत की 185 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इसके अंतर्गत 1295.85 करोड़ रूपये की लागत की 124 योजनाओं का शिलान्यास तथा 289.74 करोड़ रूपये लागत की 61 योजनाओं का उद्घाटन किया गया. इनमें प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के अंतर्गत 131.38 करोड़ रुपये की लागत से मीरगंज बाईपास में 3.18 कि0मी0 (2-लेन) रेल ऊपरी पुल-सह-पुल/पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य, 30.75 करोड़ रुपये की लागत से थावे मंदिर के सम्पर्क मुख्य पथ, आन्तरिक पथ सहित अन्य उन्नयन कार्य, 126.54 करोड़ रुपये की लागत से 2 लेन पक्का सोल्डर सहित एन0एच0-27 से एन0एच0 531 तक (कुल लम्बाई-12.600 कि०मी०) गोपालगंज बाईपास पथ का निर्माण कार्य, 90.34 करोड़ रुपये की लागत से कटैया औद्योगिक क्षेत्र के विकास हेतु चिन्हित स्थल के विजयीपुर देवरिया सड़क से जोड़ने के लिये बाईपास पथ (कुल लम्बाई 5.75 कि0मी0) का निर्माण कार्य सहित अन्य कुल 120 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है.
वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैशाली जिला के डिग्री कॉलेज, गोरौल में आयोजित कार्यक्रम स्थल से 744 करोड़ 85 लाख रुपये लागत की कुल 331 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इनमें 129 करोड़ रुपये की लागत से हाजीपुर नगर परिषद क्षेत्र में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम निर्माण कार्य, 181 करोड़ 78 लाख की लागत से ऊर्जा विभाग की चार योजनाओं, 43 करोड़ 20 लाख की लागत से वाया नदी का उड़ाही कार्य, 27 करोड़ 14 लाख की लागत से लालगंज (रपुटा)-सराय रोड (12.95 कि0मी0) का चौड़ीकरण कार्य, 44 करोड़ 50 लाख की लागत से सदर अस्पताल वैशाली परिसर अंतर्गत 100 शैय्या के क्रिटिकल केयर ब्लॉक, 19 करोड़ 51 लाख की लागत से गोरौल-सोंधों-मथनामल रोड का चौड़ीकरण, 14 करोड़ 82 लाख की लागत से पनसडिया (लोहा पुल) भारत चौक-सिक्स लेन गंगा ब्रिज पहुंच पथ (4.20 किमी) का उद्घाटन शामिल है. तथा 122 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से भवन, पुस्तकालय एवं खेल मैदान के निर्माण सहित अन्य 110 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास शामिल है. मुख्यमंत्री ने 40 करोड़ 43 लाख की लागत से कृषि बाजार समिति के पुनर्विकास, 15 करोड़ 10 लाख की लागत से बालक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हाजीपुर, 13 करोड़ 90 लाख की लागत से 132/33 के0वी0 ग्रिड उपकेन्द्र हाजीपुर का नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण, 15 करोड़ 17 लाख की लागत से 220/132 के०वी० ग्रिड उपकेन्द्र, हाजीपुर में 01 अदद 200 एम०वी०ए० के ट्रांसफॉर्मर का अधिष्ठापन तथा 78 करोड़ 69 लाख की लागत से भवन, पुस्तकालय एंव खेल मैदान के निर्माण सहित अन्य 210 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन किया. इसमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के विकास के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है. इन योजनाओं से जिले में विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा एवं उन्हें इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा.
कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैशाली जिला के देसरी के जफराबाद स्थित एसपीएस कॉलेज गोपालगंज जिले के बड़का गांव स्थित आदर्श मुक्ति उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुझे प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं के स्थल भ्रमण एवं शिलान्यास के लिए वैशाली आने तथा आपसे बातचीत करने का मौका मिला है. मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरू से ही बिहार के विकास का काम हो रहा है. अब राज्य में बड़ी संख्या में सड़कों एवं पुल-पुलिया, रेल ओवरब्रिज, बाईपास एवं एलिवेटेड रोड का निर्माण किया गया है. जिससे लगभग 5 घंटे में में सबसे दूर वाले क्षेत्र से पटना पहुँचना संभव हुआ है. वर्ष 2024 के दिसम्बर एवं 2025 के जनवरी-फरवरी माह में मैंने प्रगति यात्रा के दौरान सभी जिलों में जाकर विकास कार्यों को देखा और जो कमी रही उसे पूरा करने के लिए 430 नई योजनाओं की स्वीकृति दी, जिन पर 50 हजार करोड़ रुपये की लागत आयेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल में हमने कुछ नये कदम उठाये हैं जिससे सभी को काफी फायदा होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास में केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि वैशाली जिला में काफी काम कराया गया है. यहां इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक संस्थान की स्थापना की गयी है. महिला आईटीआई एवं सभी अनुमंडलों में आईटीआई की स्थापना भी की गयी है. इसके साथ ही महुआ में में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना की गयी है. जीएनएम एवं पारा मेडिकल संस्थानों की भी स्थापना की गयी. वैशाली जिले में कई पुलों एवं पथों का निर्माण कराया गया है. हाजीपुर-पटना के बीच गंगा नदी पर पुराने महात्मा गाँधी सेतु का पुनर्निर्माण कराया गया. साथ ही इसके समानान्तर एक नये 4 लेन पुल के निर्माण कराया जा रहा है. वही गोपालगंज जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक संस्थान, महिला आईटीआई, सभी अनुमंडलों में आईटीआई, जीएनएम संस्थान एवं पारा मेडिकल संस्थान की स्थापना की गई है. यहां मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना कराई गई है.
