Ranchi: तीन थाना क्षेत्र में लगे 64 एकड़ अफीम की खेती को चतरा पुलिस नष्ट किया है. चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर सोमवार को जिले में अवैध अफ़ीम की खेती के उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के क्रम में कुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम- गौड़े में करीब 02 एकड़, राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केंदुआ सोहर में करीब 02 एकड़ तथा लावालौंग थाना क्षेत्र के ग्राम नौसेदाग, होशिर और पासागम करीब 60 एकड़, कुल करीब 64 एकड़ वन भूमि में की जा रही अवैध अफ़ीम की खेती को शुरुआती अवस्था में ही नष्ट किया गया. अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है तथा उनके विरुद्ध कार्रवाई में पुलिस जुट गई है. चतरा पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध अफ़ीम की खेती न करें तथा किसी भी व्यक्ति को ऐसी गैर-कानूनी गतिविधि करने से रोकने में चतरा पुलिस का सहयोग करें.
