Ranchi: चतरा पुलिस ने लावालौंग इलाके में 15 एकड़ में लगे अफ़ीम की खेती को नष्ट किया. चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार गुरुवार को जिले में अवैध अफ़ीम की खेती के उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के क्रम में लावालौंग थाना क्षेत्र के अर्सेल टांड़ गांव में करीब 9 एकड़ तथा कुंदा थाना क्षेत्र के तिलसरैया में 6 एकड़ में लगे कुल करीब-15 एकड़ अवैध अफ़ीम की खेती को नष्ट किया. अवैध खेती में संलिप्त आरोपी की पहचान की जा रही है. चतरा पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध अफ़ीम की खेती न करें तथा किसी भी व्यक्ति को ऐसी गैर-कानूनी गतिविधि करने से रोकने में चतरा पुलिस का सहयोग करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed