Ranchi: विगत 14 जनवरी को चतरा के सदर थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ रोड में हुए मुकेश सोनी पर फायरिंग का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वर्चस्व को लेकर गिरफ्तार आरोपी प्रिंस यादव और उसके साथियों ने मुकेश सोनी के घर के बाहर फायरिंग और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था. एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने घटना में शामिल अपराधी प्रिंस यादव उर्फ प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देशी मेड पिस्टल, बाइक व मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है. हालांकि घटना में शामिल अन्य अपराधी अभी भी पुलिस के पहुंच से दूर हैं. जिसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में एसपी ने बताया कि विगत 14 जनवरी की शाम मुकेश सोनी के घर के पास बाइक सवार हथियार बंद अपराधियों ने गोलीबारी की थी. इस फायरिंग में मुकेश सोनी को गोली लगी. जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया था. इस मामले में घायल मुकेश सोनी की मां के लिखित आवेदन पर सदर थाना में चार नामजद एवं दो अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की गई थी. एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम गुप्त सूचना के आधार पर दीभा मोहल्ला इलाके से घटना के मुख्य आरोपी प्रिंस यादव उर्फ प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया है. अपराधी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार समेत अन्य समान बरामद किया गया है.
प्रिंस यादव के विरुद्ध सदर थाना में आधा दर्जन मामले पूर्व से दर्ज है. पुलिस को प्रिंस यादव की लंबे समय से तलाश थी. घटना में शामिल अन्य अपराधियों की भी पहचान कर ली गई है और उसके धर–पकड़ को लेकर सभी संभावित ठिकानों पर स्पेशल टीम लगातार दबिश दे रही है. जल्द ही फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed