Ranchi: हजारीबाग के चोरदाहा चेक पोस्ट पर चंपारण जिला प्रशासन ने संयुक्त वाहन जाँच अभियान के दौरान इरटिगा में रखे सुटकेश से 16.50 लाख रुपये नगद बरामद किया है. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के तहत चेक पोस्ट पर संयुक्त वाहन जाँच अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई है. बिहार विधानसभा के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए चंपारण जिला प्रशासन ने संयुक्त वाहन जाँच अभियान चलाया. इसी क्रम में चौपारण थाना क्षेत्र के चोरदाहा चेक पोस्ट पर पंचायत सचिव केदार साव एवं सहायक निरीक्षक राज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक संयुक्त छापामार दल द्वारा वाहन चेकिंग की गई. इस दौरान इरटिगा वाहन (JH02BV-0702) को रोककर जाँच की गई. वाहन की जाँच के दौरान वाहन में सवार दक्षिण दिल्ली के रहने वाले आकृति कनौजिया के पास रखे एक सूटकेस से 16,50,000 रुपये नगद बरामद किया गया. नकद राशि के संबंध में कोई संतोषजनक दस्तावेज या औचित्य का प्रमाण नहीं था. इसकव बाद स्टैटिक टीम के दंडाधिकारी ने बरामद नकद राशि को जब्त कर किया. मामले की विस्तृत जाँच की जा रही है.
