Ranchi: चाइबासा पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है. पीएलएफआई उग्रवादी के पत्नी के साथ छेड़खानी दिया के वजह से घटना को अंजाम दिया गया था. सन्दिग्ध आरोपी में शामिल गोइलकेरा थाना क्षेत्र के विजय रौतिया, सुखलाल चेरवा, मुसुंग चेरवा उर्फ राज चेरवा, डेविया चेरवा और शंकर बोदरा को आनन्दपुर थाना पुलिस लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया. पुलिस एक बाइक (JH22A 9141) भी जप्त किया है. वही उग्रवादी सुनील बोदरा फिलहाल फरार है. पुलिस के अनुसार 27 जनवरी को ग्राम समीज स्थित जंगल में कोयल नदी के किनारे एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया गया. आनंदपुर थाना प्रभारी प्रिंस के लिखित आवेदन पर आनन्दपुर थाना (कांड संख्या-03/202 हत्या का मामला अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में मृतक का पहचान गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सारबिल निवासी मोतीलाल अंगारिया के रुप की गई. शुक्रवार को मामले के अनुसंधान के क्रम मे संदिग्ध अनिल कोड़ा के सीडीआर के आधार पर पुछ-ताछ करने के उपरान्त पुछ ताछ करने के लिए संदिग्ध विजय रौतिया, सुखलाल चेरवा, मुसुंगचेरवा उर्फ राज चेरवा, डेवियाचेरवा व शंकर बोदरा को गोईलकेरा स्थित ग्राम कायदा एवं कुनैना से आनन्दपुर थाना लाया गया. सभी संदिग्धों से उनके सीडीआर एवं मोबाईल लोकेशन तथा अन्य गुप्त स्रोंतो से प्राप्त जानकारी के आधार पर अनेकों बार लंबी पुछ ताछ करने के उपरान्त काण्ड में संलिप्त आरोपी थाना परिसर में गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए यह बात बताया गया 26 जनवरी की रात में ग्राम कुनैना निवासी उग्रवादी सुनील बोदरा के घर मृतक मोतीलाल अंगारिया घुसकर पत्नी के साथ छेड़खानी कर दिया था. जिसके बाद सुनील बोदरा ने फोन कर अपने मित्रों को बुलाकर मोतीलाल अंगारिया के साथ मारपीट किया. इसके बाद उसका मुँह एवं हाथ बाँधकर तीन बाइक लेकर सभी आरोपी मृतक को समीज स्थित जंगल में कोयल नदी के किनारे ले जाकर पत्थर से सिर पर मारकर हत्या कर दिया गया. फरार उग्रवादी सुनील बोदरा के विरुद्ध का गोईलकेरा थाना में दो मामला दर्ज है.
