Patna: बिहार विधान सभा चुनाव के मद्देनज़र जिले में आदर्श आचार संहिता के कड़े अनुपालन के लिये मोतिहारी जिला पदाधिकारी एवं एसपी द्वारा लगातार सभी महत्वपूर्ण मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है. प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार के आचार संहिता उल्लंघन पर तत्काल संज्ञान लिया जा रहा है. ऐसे मामलों को रिकॉर्ड किया जा रहा है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी.

जिला स्तर पर पुलिस कंट्रोल रूम को सुदृढ़ किया गया है, जहाँ चुनाव संबंधी शिकायतों, संदेहास्पद गतिविधियों एवं आचार संहिता उल्लंघन की सूचनाएँ 24×7 प्राप्त की जा सकती हैं. प्राप्त सूचना पर त्वरित एक्शन सुनिश्चित किया जाएगा. जिला प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम या प्रशासन को उपलब्ध कराएँ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *