Patna: पुलिस स्टिकर और सायरन लाइट लगाने को लेकर वैशाली और भोजपुर में मामला दर्ज किया गया है. भोजपुर के गड़हनी थाना (कांड संख्या-158/25) और वैशाली के महुआ थाना (कांड सं0-1025/25) में मामला दर्ज किया गया. भोजपुर में जनशक्ति जनता दल के नेता एवं पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की रैली में पुलिस स्टिकर और सायरन लगे निजी वाहन का उपयोग करने का आरोप है, जबकि वैशाली में तेजप्रताप यादव के नामांकन के दौरान एक प्राईवेट बोलेरो वाहन पर पुलिस स्टिकर और सायरन लाइट लगाकर प्रचार-प्रसार करने का आरोप है.

भोजपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनशक्ति जनता दल के नेता एवं पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की रैली में “POLICE” लोगो और caution bar light लगी बोलेरो (BR03AR1820) की वीडियो मिला. जो चुनाव प्रचार में उपयोग होती दिखाई दे रहा था. जांच में पुष्टि हुई कि यह निजी वाहन है, जिसके स्वामी प्रमोद कुमार यादव है. निजी वाहन पर पुलिस का लोगो और चेतावनी लाइट लगाना गंभीर एवं संज्ञेय अपराध है. इस संबंध में वाहन स्वामी एवं अज्ञात चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत भोजपुर जिले के गड़हनी थाना में (कांड संख्या 158/25) मामला दर्ज किया गया. वही गाड़ी जप्त कर लिया गया.

वही वैशाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के पालन के लिये निगरानी रखी जा रही है. इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें जनशक्ति जनता दल के नेता तेजप्रताप यादव के नामांकन के दौरान एक प्राईवेट बोलेरो वाहन पर पुलिस स्टिकर और सायरन लाइट लगाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा था. वीडियों की सत्यता की जाँच में पता चला कि वाहन सरकारी नही था तथा पुलिस का चिन्ह तथा सायरन लाइट का उपयोग अनुचित एवं आचार संहिता का उल्लंघन है. इस संदर्भ में अंचलाधिकारी महुआ के आवेदन के आधार पर महुआ थाना (कांड सं0-1025/25) में मामला दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed