Ranchi: विधायक जयराम महतो समेत 7 नामजद व 40 अज्ञात पर बोकारो के चंदपुरा थाना में मामला दर्ज किया गया है. इनमे विनोद चौहान, राहुल पासवान, संजीत कुमार, नितेश कुमार मिश्रा उर्फ मुस्कान मिश्रा, तिंलक महतो, संदीप महतो और जयराम महतो एवं अन्य 30-40 अज्ञात शामिल हैं. सीसीएल ढोरी क्षेत्र के सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश कुमार सिंह के लिखित शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है. डुमरी विधायक जयराम महतो एवं उनके कार्यकर्ताओं द्वारा रंगदारी पूर्वक अवैध रूप से कब्जा करने, सरकारी काम में बाधा डालने तथा क्वार्टर में रखे गए समान का चोरी करने समेत कई आरोपी में मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच चंद्रपुरा थाने की पुलिस कर रही है.
दर्ज प्राथमिकी में बताया कि कल दिनांके 25.12.2024 को समय लगभग 17.30 बजे यह सूचना प्राप्त हुई कि मकोली स्थित डी/02 क्वार्टर में कुछ अज्ञात लोग जाकर हल्ला गुल्ला कर रहें हैं और जो उसमें पूर्व से रह रहें हैं, उन प्रशिक्षु पदाधिकारियों का समान हटा रहें हैं एवं बाहर में काफी भीड भाड हल्ला कर रहें हैं तथा इन प्रदाधिकारी को आवास से जबरदस्ती भगा रहें है. इसकी सूचना पर मैनें सीसीएल के सुरक्षा पदाधिकारी शीलचंद, प्रधान सुरक्षा प्रहरी कृपाल सिंह व अनाम वारिश वरीय सुरक्षा प्रहरी मानिक दिगार, होमगार्ड जितेन्द्र कुमार रजक तथा सीआईएसएफ के इस्पेक्टर एके सिंह साथ में सशस्त्र बल को वहां पर जाकर डी/02 क्वार्टर में देखने का निर्देश दिया. जिसपर वे सभी सुरक्षाक डी/02 क्वार्टर में गए तो देखे कि 25-30 अज्ञात लडका क्वार्टर के अन्दर घुसा हुआ है तथा हल्ला गुल्ला कर रहा है एवं क्वार्टर में रह रहे प्रशिक्षु पदाधिकारी विनय वमा, राहुल राज, प्रदुमन कुमार सभी प्रशिक्षु (खनन), ढोरी (खास) वहां पर उपस्थित थे जो काफी भयभीत एवं परेशान थे. बार-बार इन अज्ञात लडकों से बचाने का अनुरोध कर रहें थे. बातचीत के क्रम में इन लोगों से पता चला कि यह सभी लडका JLKM पर्टी का कार्यकर्ता है तथा विधायक डुमरी जयराम कुमार महतो के आदेश पर यहां आकर क्वार्टर सं० डी/02 में झंझट कर रहा है. इसकी सूचना स्थानीय पुलिस तथा सीसीएल प्रबंधक को सूचना दिया को दिया गया. जिस पर मकोली ओपी प्रभारी अपने दलबल साथ मकोली से डी/02 क्वार्टर में गए तथा उन लडकों को काफी समझाए बुझाए एवं अनुरोध किए लेकिन वह सभी लडका कुछ भी मानने के लिए तैयार नहीं हुआ. इसी बीच चन्द्रपुरा थाना प्रभारी, बावाडीह थाना प्रभारी, गांधीनगर थाना ओपी प्रभारी, बोको झरिया ओपी प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. हल्ला गुल्ला एवं हुरदंग कर रहे लडको को काफी समझाया बुझाया गया लेकिन वे सभी लडके मानने की तैयार नही थे तथा सभी से बतमीजी कर रहे थे इसी क्रम में बेरमो थाना प्रभारी, बेरगो अंचल निरीक्षक, बेरमो महिला थाना प्रभारी दल-बल के साथ वहां पहुंचे तथा मैं सुरेश कुमार सिंह भी डी/02 क्वार्टर में पहुंचा तथा झगडा झंझट पर उतारू सभी लडको को समझाने बुझाने का प्रयास किया एवं क्वार्टर से बहार जाने का अनुरोध किये, लेकिन हमलोगों का अनुरोध भी उनलोगों ने ठुकरा दिया एवं बतमीजी करते हुए हल्ला गुल्ला करने लो तथा बीच बीच में गाली-गलौज कर रहें थे. इसकी सूचना मैने पुनः सीसीएल प्रबंधन को दिया. उनके द्वारा वरीय पदाधिकरी को सूचित किया गया. जिस पर प्रखड कार्यालय बेरमो से मजिस्टेट के रूप मे मिथलेश कुमार पाण्डेय, पचायती राज पदाधिकारी बेरमो आए. इन सभी के समझाने के बावजूद उनके समर्थक नहीं समझे और बदतमीजी कर रहे थे. बताया गया कि आपलोग का यह कार्य सरकारी कार्य में बाधा डाल रहा है. इस बात पर वे सभी लडके गाली-गलौज करने लगे एवं बदमीजी करने लगे. कई बार उपद्रव कर रहे लडकों को समझाने बुझाने एवं क्वार्टर खाली करने का अनुरोध किए लेकिन वे लोग नही माने एवं हमलोगों से बदतमीजी करता रहा एवं सरकारी कार्य डालता रहा. रात के करीब 2:00 बजे उन उपद्रवी लडकों के सहयोग में विधायक जयराम महतो जी भी D/02 क्वार्टर में आ गये तथा उन उपद्रवी का सहयोग करते हुए हो हल्ला करने लगे. अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बदतमीजी करने लगे एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने लगे. उपस्थित मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी के द्वारा विधायक को बताया गया तथा इस क्वार्टर में अवैध रूप घुसे लड़कों को निकलने का अनुरोध किया गया है. इस पर विधायक आग बबूला हो गए और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गली-गलौज करने लगे. मजिस्ट्रेट एवं पुलिस को औकात में लाने की बात बोलने लगे. जिस पर मजिस्ट्रेट के द्वारा इस भीड़ को नजायज घोषित किया गया. पुलिस को क्वार्टर में घुसे उपद्रवियों को खाली कराने का आदेश दिया. लेकिन विधायक व उसके समर्थक पुलिस से ही झंझट करने लगे. कोई भी उपद्रवी विधायक के सह पर क्वार्टर से नहीं निकला. पुलिस के द्वारा बल का प्रयोग नहीं किया गया. अगर बल का प्रयोग किया गया होता तो स्थिति हिंसापूर्ण हो सकती थी. उस भीड़ में कई लड़के शराब के नशे में थे तथा रंगदारीपूर्वक बात कर रहे थे.
