Ranchi: रांची के भुरसुडीह स्थित जंगल में मिले सिर कटी लाश मामले का खुलासा पुलिस कर लिया है. जमीन विवाद में घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में तमाड़ थाना क्षेत्र के भुरसूडीह निवासी जगदीश स्वाँसी और बांकी निवासी हरि मुण्डा का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर दावली, फरसा और घटनास्थल से मृतक मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
मंगलवार को घटना की जानकारी देते हुए बुंडू एसडीपीओ ने बताया कि 13 सितंबर को सूचना मिली कि ग्राम भुरसुडीह के जंगल में एक व्यक्ति का सर कटा हुआ शव फेंका गया है. सूचना पर एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी और बुंडू एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. गठित टीम अनुसंधान के क्रम में सर कटा हुआ शव का पहचान भुसुडीह निवासी सुरेश स्वांसी के रूप में की. मृतक के पिता एतवा स्वाँसी के लिखित आवेदन के आधार पर जगदीश स्वाँसी, पुरन कुमार स्वाँसी, हरि मुण्डा के विरूद्ध अपने पुत्र की धारदार हथियार से हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में पुलिस को पता चला कि मृतक और आरीप पक्ष के बीच पूर्व से जमीनी विवाद का मामला चला आ रहा था. जमीन विवाद के वजह से ही घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस छापेमारी कर जगदीश स्वाँसी व हरि मुण्डा को गिरफ्तार किया. दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है. वही पकड़े गये आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार जप्त किया गया.
