Ranchi: हजारीबाग के हुरहुरु में कुएं से मिले शव मामले का खुलासा करते हुए बड़ाबाजार ओपी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बड़ाबाजार ओपी क्षेत्र के हुरुहुर पासवान मुहल्ला निवासी गिरफ्तार आरोपी प्रताप कुमार दास उर्फ छोटु के निशानदेही पर मृतक को ढंकने में प्रयुक्त कंबल और आरोपी का पहना गया कपड़ा पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बाताया क हजारीबाग जिले में बड़ाबाजार ओपी क्षेत्र के हुरहुरू क्षेत्र में 25 फरवरी को पासवान मुहल्ला के कुओं में एक शव की बरामद हुआ था, जिसका पहचान कम में सिकेन्द्र कुमार उर्फ ललू गोप की रूप में हुई थी. इस संदर्भ में मृतक के भाई संजय कुमार के आवेदन के अधार पर सदर (बड़ाबाजार) थाना (काण्ड सं0-55/26) में मामला दर्ज किया गया. वही सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया. अनुसंधान के क्रम में प्रताप कुमार दास उर्फ छोटु को गिरफ्तार किया गया तथा उनसे गहनता से पूछ-ताछ किया गया तथा उसने हत्या करने की बात को स्वीकार किया. पूछ-ताछ के क्रम में छोटु कुमार ने बताया कि 23 फरवरी को शाम 05.30 बजे से लेकर 06.00 बजे के बीच में मृतक एवं छोटु के साथ के साथ बहसा बहसी हुई थी. इसी क्रम में मृतक पत्थर से मारने के लिए दौडाने लगा. दौडने के क्रम में मृतक गिर गया और प्रताप कुमार दास ने उसी पत्थर से मृतक के माथा पर पटक दिया और बगल से रस्सी लेकर उसका गल्ला को घोट दिया तथा पतला कंबल से ढ़ककर भाग गया. 24 फरवरी की रात में मृतक के परिजनों ने खोजबीन किया तो मृतक ललू गोप को कंबल से लपेटकर घसीटते हुए पासवान मुहल्ला के कुआं में फेक दिया. प्रताप कुमार दास का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के कोर्रा थाना में एक मामला दर्ज है. पूर्व में छिनतई मामले में जेल गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed