Patna: बक्सर ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ी लापरवाही सामने आई है. घटना के एक दिन पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था. इसकी जानकारी स्थानीय चौकीदार ने थानाध्यक्ष को नहीं दी.
राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गाँव में दो पक्षों के बीच 23 मई को विवाद के दौरान मारपीट की घटना घटी थी. लेकिन स्थानीय चौकीदार रितेश पाण्डेय इसकी सूचना थानाध्यक्ष को नहीं दिया. 24 मई को उन्हीं दो पक्षों के बीच गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई. एवं 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय चौकीदार समय पर घटना की जानकारी देता तो घटना को रोका जा सकता था. चौकीदार रितेश पाण्डेय एसपी सस्पेंड कर दिया है.
जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक वर्चस्व को लेकर पहले से रंजिश चल रही थी. गत पंचायत चुनाव में दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा संभाल रहे थे. जिसकी खुन्नस धीरे-धीरे बढ़ती गई. एक दिन पूर्व हुए विवाद को पुलिस भी गंभीरता से नहीं ली. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिसिया लापरवाही की भी जांच की जा रही है. दोषी पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई तय है.

एसपी के नेतृत्व में एसआईटी सुलझाएगी हत्या की गुत्थी

डीआईजी ने एसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी को सख्त निर्देश दिया गया है. संभावित ठिकानों को चिन्हित कर पुलिस छापेमारी कर रही है. आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया गया है. उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.

16 लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज

तिहरे हत्याकांड में मृतकों के परिजन के बयान पर 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर हुई है. जिनमें जिला परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष के पति मनोज यादव तथा उनके भाई पूर्व जिप सदस्य संतोष यादव समेत अन्य शामिल हैं. राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है. जिसे देखते हुए पुलिस बल कैंप कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed