Patna: देवर-भाभी के बीच प्रेम-प्रसंग की खबरे आती रहती है. ताजा मामला बिहार के मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र का है. जहां अपने भाभी के साथ प्रेम प्रसंग में मौत की सजा मिली. चचेरे भाई ने ही चचेरे भाई की निर्मम हत्या कर दिया. पुलिस दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में सुगौली थाना क्षेत्र के बेलवतिया वार्ड नं0-07 के रहने वाले मृतक का भाई देवानंद सहनी और नयका टोला मधुमालती का रहने वाला उसका रिश्तेदार गोबिंदा सहनी का नाम शामिल है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 सितंबर को सगौली थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बेलवतिया वार्ड नं0-7 में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को गन्ना के खेत में छुपाकर रख दिया हैं. सूचना पर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची ग्रामीणों ने शव की पहचान टुनटुन कुमार के रूप में किया. शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजने के बाद पुलिस जांच में जुट गई. इसी दौरान पता चला कि मृतक टुनटुन का देवानंद सहनी की पत्नी के साथ अवैध संबंध है. इसकी भनक देवानंद को लग गई थी. दोनो के बीच विवाद भी हुआ था. गुस्से में देवानंद अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर साजिश रची. टुनटुन बहला-फुसलाकर ले गया. जहां पहले शराब पिलाया और लोहे के ऱॉड से मारकर हत्या कर दिया. एसडीपीओ ने बताया मृतक भाभी से घंटो बात करता था, सीडीआर चेक करने पर इसका पता चला है. आरोपी टुनटुन कुमार का चचेरा भाई हैं. अपनी पत्नी से टुनटुन से प्रेम प्रसंग होने के कारण देवानंद सहनी ने उसकी हत्या कर दी. देवानंद सहनी का अपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध पूर्व में सुगौली थाना में मामला दर्ज है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *