Ranchi: चुनाव के मद्देनजर सुरक्षाबलों को मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में ब्रीफिंग किया गया. शनिवार को सिटी एसपी एवं डीएसपी ने CRPF, RPF, RPSF, SAP बलों को उनके वरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में ब्रीफिंग किया. ब्रीफिंग के दौरान सुरक्षा बलों का मतदान केंद्र पर मतदाता से व्यवहार एवं स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव के लिए की जाने वाली कार्रवाई, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बलों के गमनागमन के दौरान बरती जाने वाली विशेष सावधानी, EVM सुरक्षा, सुरक्षा बलों के Induction-Deinduction के बिंदु पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया. इसके अतिरिक्त उनके प्रश्नों एवं शंका के बिंदु पर भी ब्रीफिंग की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *