Patna: चुनाव प्रचार के दौरान जीतन राम मांझी के समधन पर प्रचार के दौरान ईट-पत्थर फेके जाने का मामला सामने आया है. पत्थर हम प्रत्याशी जीतन राम मांझी के समधन ज्योति मांझी को लगी है. प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल रेफर कर दिया गया है. वही पुलिस कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है. जिससे पुछताछ की जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को हम प्रत्याशी और जीतन राम मांझी की समधन ज्योति पर मांझी बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान के दौरान शोभ बाजार के समीप फ्लाईओवर के पास असामाजिक तत्वों ने छिपकर पत्थर फेंका. जो ज्योति मांझी को आकर लगा. अन्य किसी व्यक्ति या वाहन को कोई क्षती नही पहुँची है. घटना की सूचना मिलते ही पास में तैनात एफएसटी  टीम एवं गश्ती वाहन दल घटनास्थल पर पहुंची. शेरघाटी-2 के एसडीपीओ एवं बाराचट्टी थानाध्यक्ष-सह-प्रशिक्षु डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल किया. वही गया एसएसपी ने शेरघाटी-2 के एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया. गठित टीम घटनास्थल से दो संदिग्ध को हिरासत लिया है. जिससे पुछताछ की जा रही है. एक बाईक भी पुलिस जब्त किया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *