Patna: ईनामी अपराधकर्मी राजेश राय को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. मोतिहारी के कई थानों में हत्या, रंगदारी, डकैती, आर्म्स एक्ट समेत 20 मामले दर्ज है. राजेपुर थाना क्षेत्र के वजीतपुर निवासी गिरफ्तार अपराधी राजेश राय के पास से तीन मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. राजेश राय मोतिहारी जिला का 35 हजार रूपये का ईनामी अपराधी था.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ की विशेष टीम मोतिहारी जिले के राजेपुर थाना (कांड संख्या 172/22) में दर्ज मामले में वांछित तथा 35 हजार रूपये का ईनामी अपराधी राजेश राय को छापामारी कर गिरफ्तार किया गया. आरोपी के विरूद्ध मोतिहारी जिला के कई थानों में हत्या, रंगदारी, लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित 20 मामले दर्ज हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed