Ranchi: पलामू के कवलपुरा मोड़ के पास मोहम्मदगंज थाना पुलिस ने हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी मैसेरा भाई के कहने पर हथियार खरीदा था. मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के गोराडीह निवासी बादल कुमार सिंह के पास से देशी पिस्टल, मोबाइल और बाईक (JH03AG 9730) पुलिस ने बरामद किया है. पकड़े गए आरोपी का मैसेरा भाई अभिषेक सिंह अपराधिक प्रवृति का है. उसने कहा था कि मेरे साथ रहोगे तो एक लाख के काम में 25 हजार मिलेगा. इसके बाद गांव के ही विशाल चंद्रवंशी से हथियार खरीदा था.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि मोहम्मदगंज बाजार से कवलपुरा मोड़ के तरफ ग्रे रंग का बाईक (JH03AG 9730) से एक व्यक्ति पिस्टल लेकर किसी अप्रिय घटना का अंजाम देने के फिराक में जा रहा है. सूचना पर गस्ती टीम कवलपुरा मोड़ के पास वाहन जाँच शुरु किया. कुछ देर बाद बाईक (JH03AG 9730) सवार आया, तो जांच के लिए रोका गया, लेकिन पुलिस को देखते ही गाड़ी छोड़‌कर भागने का प्रयास करने लगा.  भाग रहे आरोपी बादल कुमार सिंह को घेराबंदी कर पकड़ा गया. तलाशी के दौरान एक देशी पिस्टल बिना मैग्जीन का बरामद किया गया. इस संबंध में मोहम्मदगंज थाना (कांड सं-04/26) में मामला दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed