Ranchi: लूटने के इरादे से ओला कैब बुक कर दो घंटे तक शहर घुमाया. पैसे लेनेदने के क्रम में चालक को पिस्तौल के बट से मारकर भाग रहे एक आरोपी पकड़ा गया. मामला राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र का है. गिऱफ्तार आऱोपी फरहान अंसारी के पास से 8 गोली और मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार बीते रात करीब 10:45 बजे लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कर्बला टैंक रोड के फरहान अंसारी और मो0साहब एक ओला कैब बुक किया. जिसको लूटने के इरादे से लगभग 2 घंटे तक पूरे रांची शहर में घुमाया. इसी दौरान 34000 नगद मंगाने के लिए पीड़ित चालक को कॉल करने पर मजबूर किया. पीड़ित चालक अपने दोस्त को कॉल कर पैसा मंगाया. पैसा लेनदेन के क्रम में कैब चालक और उनके दोस्तों के विरोध करने पर पिस्तौल का बट से प्रहार किया. आरोपी पकड़े जाने के डर से भागने का प्रयास करने लगा. भागने के क्रम में फरहान पकड़ा गया. फहरान के पास से एक मोबाइल और 8 गोली बरामद किया गया. पिस्तौल लेकर एमडी साहब भागने में सफल रहा. जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस संबंध में लालपुर थाना (कांड संख्या 329/25) में मामला दर्ज किया गया है. फरहान अंसारी के विरुद्ध पूर्व से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं.
