Ranchi: अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर ने सभी जिलों को दुर्दान्त अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का निर्देश दिया है. यह कार्रवाई नक्सल, मादक पदार्थ तस्करी, साईबर अपराध में अपराधी पर केद्रीत है. जोन के सभी जिलों को कम से कम एक दुर्दान्त अपराधी के विरूद्ध बीएनएसएस की धारा-107 के तहत संपत्ति जप्ती की नियमानुकूल कार्रवाई के लिए कहा गया है. गुरुवार को आईजी रेंज के डीआईजी, एसपी, डीएसपी अन्य अधिकारियों के साथ विडियों काफ्रेसिंग के माध्यम से संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति को बीएनसएस की धारा-107 के तहत जप्त, कुर्क किये जाने के निमित एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करते हुए कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपराध के आगम को जप्त करने के लिए अपनाये जाने वाले कानूनी प्रक्रिया के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई. अपराध के आगम को परिभाषित करते हुए, किस प्रकार उसका आकलन करना है एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए संबंधित न्यायालय से समन्वय स्थापित करने के बारे में बताया गया. विभिन्न पत्राचारों के प्रारूप के बारे में बताते हुए इन सब मामलों में दस्तावेजीकरण कैसे हो इसके बारे में भी जानकारी दी गयी. इन महत्वपूर्ण मामलों में मुख्य अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में एक अनुसंधान टीम का गठन करते हुए सहायक अनुसंधानकर्ताओं को उनके कार्य के बारे में ब्रिफ करने के लिये बताया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed