Patna: जेपी सेतु चेकपोस्ट पर स्प्रीट लोड पिकअप के साथ एक आरोपी को पहलेजा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी धरम कुमार ठाकुर झारखंड के बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के भोजपुर कॉलोनी का रहने वाला है. मौके पर से पिकअप, मोबाईल, 2485 लीटर स्प्रीट, जीपीएस एवं अन्य कागजात पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहार मद्य निषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो द्वारा सारण जिले के पहलेजा थाना को गुप्त सूचना मिली कि एक पिकअप दीघा जे.पी. सेतु पुल से छपरा की ओर जा रही है. जिसपर भारी मात्रा में स्प्रीट लदा हुआ है. सूचना पहलेजा थाना पुलिस टीम जेपीसेतु चेकपोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया. वाहन चेकिंग के क्रम में एक पिकअप वाहन चालक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ा गया. तलाशी के क्रम में पिकअप में ऊपर से खीरा, सब्जी तथा स्प्रीट-2485 लीटर बरामद किया गया. पूछताछ करने पर चालक ने बताया कि पिकअप मालिक सब्जी के व्यापार की आड़ में अवैध स्प्रीट एवं शराब की आपूर्ति बिहार में करते हैं. इस संबंध में पहलेजा थाना (कांड संख्या-80/26) में मामला दर्ज किया गया है.
