Ranchi: रांची के कांके चौक पर बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक बीजेपी नेता अनिल टाइगर पूर्व जिला परिषद सदस्य रहा है. जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता अनिल टाइगर कांके चौक किसी काम से पहुंचे थे. इसी दौरान अपराधी गोली मारकर फरार हो गया. वही अनिल जमीन और गिर गया. स्थानीय लोगो की मदद से हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉ ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है.वही ग्रामीणों के सहयोग से एक शूटर को भी पकड़ा गया है. बताया जा रहा है कि भागने के क्रम में अपराधी को गोली भी लगी है. पुलिस के एनकाउंटर में यह गोली लगी है. आशंका जताया जा रहा है कि जमीन विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है. वही हत्या के विरोध में स्थानीय लोगो ने कांके चौक जैम कर दिया है. अपर बाजार में जुलूस निकाला गया. वही हत्या के विरोध मे रिम्स चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया.

 

हत्या के विरोध में 27 मार्च को बंद बुलाया रांची, आम जनता,व्यापारी वर्ग से बंद का समर्थन करने की अपील

भाजपा नेता अनिल टाइगर की बर्बर हत्या के विरोध में रांची बंद की सूचना मिली है. प्रदेश भाजपा ने कल 27 मार्च को बढ़ते अपराध एवं ध्वस्त विधि व्यवस्था के खिलाफ रांची बंद बुलाया है. भाजपा ने आम नागरिक, व्यापारी वर्ग, राज्य के बुद्धिजीवी वर्ग, सभी से ध्वस्त विधि व्यवस्था के खिलाफ बंद को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है. कांके निवासी पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय माने जाते थे. आजसू और भाजपा के लिए सक्रिय रूप से राजनीति की थी. भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या पर बिफरे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अपराधी बेखौफ होकर जनप्रतिनिधियों पर हमला कर रहे हैं. प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जहां न जनप्रतिनिधि सुरक्षित हैं और न ही आम नागरिक. उंन्होने कहा कि पुलिस के आफिसर्स जब ज़मीन का धंधा करेंगे और करवायेंगे. ज़मीन दलालों को संरक्षण देंगे तो ऐसी घटनाएँ तो होंगी ही. इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए. घटना की सूचना मिलते ही श्री मरांडी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह रिम्स पहुंचे तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की. गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पूरा भाजपा परिवार स्व टाइगर के परिजनों के साथ खड़ा है. कहा कि यह पार्टी केलिए अपूरणीय क्षति है. पार्टी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता को खोया है. पिछले 5 वर्षों से लगातार भाजपा के कार्यकर्ता अपराधियों के निशाने पर हैं. हेमंत है तो अपराधियों को हिम्मत है जैसी बात चरितार्थ हो रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *