Ranchi: बीजेपी नेता हत्याकांड का खुलासा करते हुए खूंटी पुलिस ने 10 आरोपी को गिरफ्तार किया है. अपराधियों ने लूट-पाट के दौरान घटना को अंजाम दिया था. गिरफ्तार आरोपी में मारंगहादा थाना क्षेत्र के काडेतुम्बिद निवासी बीरबल मुण्डा, सीनु मुण्डा, गाड़ामाड़ा निवासी बुधराम हस्सा उर्फ मास्टर, अड़की थाना क्षेत्र के गितिलबेड़ा निवासी केदार मुण्डा उर्फ बुध उर्फ चैनल, पाउ पाहन, जोरको निवासी पलटन मुण्डा, सायको थाना क्षेत्र के कोजरोंग निवासी पतरस पाहन, सरायकेला-खरसांवा जिले ले चौका थाना क्षेत्र के मुटुदा निवासी कालीप पुर्ती, रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के ऊपर हटिया निवासी पुष्पेन्द्र यादव और तमाड़ थाना क्षेत्र के कुबासाल निवासी अभिषेक हस्सा का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर तीन देशी कट्टा, दो पिस्टल, 14 गोली, 10 मोबाईल, दो चाकू, मृतक का मोबाईल और पांच बाइक पुलिस ने बरामद किया है.
सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए कमेटी एसपी ने बताया कि बीते रात मारंगहादा थाना क्षेत्र के ग्राम काडेतुम्बीद में बलराम मुण्डा को अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर लूट-पाट के क्रम में धारदार हथियार एवं गोली मार कर हत्या कर दिया. एवं बलराम मुण्डा के भगीना अच्चु मुण्डा को घायल कर दिया. इस संदर्भ मारंगहादा थाना (कांड सं0-19/25) मामला दर्ज किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया. छापामारी दल त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त बीरबल मुण्डा, सीनु मुण्डा, बुधराम हस्सा उर्फ मास्टर को गिरफ्तार कर स्वीकारोक्ति बयान लिया गया. तीनों आरोपी अपना-अपना दोष स्वीकार करते हुए कांड में प्रयुक्त हथियार गोली को बरामद करवाया. साथ ही आरोपी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपी खूँटी थाना क्षेत्र के मोहना टोली के घर में छिपे हुए हैं. पुलिस मोहना टोली में छापामारी कर अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार एवं अन्य सामान बरामद किया गया.
गिरफ्तार आरोपी में शामिल अभिषेक हस्सा एवं कालीप पुर्ती का बीरबल मुंडा हत्याकांड में शामिल रहने का प्रथम दृष्टया कोई साक्ष्य अभीतक नहीं मिला है. हालांकि दोनों के पास से एक-एक देशी कट्टा एवं एक-एक गोली बरामद किया गया है. इस संदर्भ में खूँटी थाना में अलग से मामला दर्ज किया गया है.
पुष्पेन्द्र यादवऔर पतरस पाहन अपराधिक इतिहास रहा है. दोनो के विरुद्ध पूर्व से मामले दर्ज है.
