Ranchi: सरकारी शराब दुकान से शराब के साथ 1.5 नगदी चोरी में शामिल आरोपी के साथ बाईक चोर को सरायकेला-खरसावाँ के राजनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बाईक चोरी में शामिल सरायकेला थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी गिरफ्तार आरोपी मनसा महतो के निशानदेही पर चोरी का बाईक (JH05CK-8238) बिना नंबर प्लेट के और घटना में प्रयुक्त बाईक (JH 22G 2072) पुलिस ने बरामद किया है. वही शराब दुकान से चोरी के आरोपी में जमशेदपुर जिले के मानगो थाना क्षेत्र के डायगुटू मानगो के रहने वाले आरोपी मनीष कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय देव सरदार का बाईक (JH05BD1288 एवं JH05CK-8238) राजनगर बाजार से चोरी के मामले में मामला दर्ज किया गया था. अनुसंधान के क्रम में चोरी का बाईक (JH05CK 8238) को आरोपी मनसा महतो के पास से नामिबेडा तालाब राजनगर से बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया. घटना में प्रयुक्त अन्य बाईक (JH 22G 2072) आरोपी के निशानदेही पर आरआईटी थाना क्षेत्र के कृष्णापुर से बरामद किया गया है. घटना में संलिप्त अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

ब्रजेश कुमार सिंह के सरकारी शराब दुकान से दो पेटी सिग्नेचर शराब तथा नगद 1,55,200 रु0 की चोरी होने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था. अनुसंधान करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी मनीष कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही पर चोरी का शराब बरामद किया गया. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed