Ranchi: ब्राउन सुगर बेचने पहुँचा बाइक सवार को मांझाटोली बैरियर बगीचा के नजदीक गुमला के रायडीह थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी शेर खान उर्फ शेरू गुमला थाना क्षेत्र के कतरी स्थित पानी टंकी के नजदीक का रहने वाला है. पुलिस मौके पर से 14 पुड़िया में 3 ग्राम ब्राउन सुगर और एक बाइक (JH017M-4728) बरामद किया है.
पुलिस के अनुसार बीते संध्या गुमला एसपी को गुप्त सूचना मिली कि एक बाइक सवार लोदाम से गुमला की और आ रहा है. एवं पुड़िया में ब्राउन सुगर बेचने के उद्देश्य से आ रहा है. सूचना पर चैनपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया. छापामारी दल रायडीह थाना क्षेत्र के मांझाटोली के पास चेकिंग लगाया. चेकिंग के क्रम में बाइक सवार आरोपी मांझाटोली के पास पहुँचा अचानक पुलिस को देख कर बाइक पीछे घुमा कर भागने लगा. तभी छापामारी दल आरोपी का पीछा कर मांझाटोली बैरियर बगीचा के पास पकड़ा. आरोपी शेर खान उर्फ शेरू का तलाशी लेने पर उसके पेन्ट के दाहिने पेकेट से 14 पुड़िया ब्राउन सुगर बरामद किया गया. ब्राउन सुगर का ब्रिकी करने वाले इनके अन्य साथी के विरूद्ध छापामारी किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed