Ranchi: बोकारो के लुगू पहाड़ में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है. जिसमे आधा दर्ज नक्सली ढेर हो गया. बताया जा रहा है कि जवानों ने कई नक्सलियों घेराबंदी कर सर्च में जुटी है. जानकारी के मुताबिक बोकारो के ललपनिया थाना क्षेत्र के मुंडा टोली व सोसो के नजदीक यह मुठभेड़ सोमवार अहले सुबह शुरू हुआ. इनामी नक्सली विवेक दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ चल रही है. गोलियों की आवाज से स्थानीय लोगो मे भी दहशत है.
लुगू पहाड़ में सुबह करीब साढ़े 5 बजे से मुठभेड़ चल रहा है. अबतक छह नक्सली मारे गए और एक इंसास राइफल एवं एक ‘सेल्फ लोडिंग राइफल समेत अन्य समान बरामद किया गया है. रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. मृतक नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है. बताया जा रहा है की करीब 8 से 10 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए हैं. हालांकि छः नक्सलियों का ही शव बरामद हुआ है. एक करोड़ के ईनामी सेंट्रल कमिटी मेंबर प्रयाग मांझी उर्फ विवेक के साथ अरविंद यादव, साहेब राम मांझी जैसे बड़े माओवादियों के मारे जाने की सूचना है. मारे गए अन्य नक्सलियों के शवों के पहचान में भी की जा रही है.
