Patna: बेतिया एसपी ने तीन इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है. बेतिया रेंज के डीआईजी के अनुमोदन के बाद यह कार्रवाई की गई है. लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने तत्काल प्रभाव से तीनों इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया. इनमे इंस्पेक्टर विनय कुमार, राजेश कुमार एवं अंजेश कुमार का नाम शामिल है. कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित इंस्पेक्टर निलंबन के अवधि में मुख्यालय पुलिस केंद्र बेतिया पदस्थापित रहेंगे.
