Patna: बेगूसराय पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी अपराधी को पकड़ा है. वही तलाशी के दौरान मौके पर से 1 राइफल, 2 देशी कट्टा, 46 गोली, 02 बिन्डोलिया, 5 खोखा, 2 मोबाईल एवं 1 बाइक बरामद किया गया. बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा निवासी इनामी अपराधी रणवीर महतो को बेगूसराय पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में समसा अद्रा भवन स्थित बॉसबिट्टी के पास से पकड़ा गया है. रणवीर की प्रीत बेगूसराय के विभिन्न थाना में आधा दर्जन मामला दर्ज है. मौके पर मौजूद अपराध ही फरार हो गए जिसकी तलाश में संभावित ठिकाने पर पुलिस रेड कर रही है.
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि नावकोठी क्षेत्र में ग्राम समसा अद्रा भवन पोखर के पास बॉसबिट्टी स्थित एक मचान पर इनामी अपराधी रणवीर महतो अपने अन्य सहयोगी के साथ हरवे-हथियार व गोली के साथ बैठा हुआ है. एवं किसी बड़ी घटना करने की योजना बना रहा है. सूचना पर बेगूसराय पुलिस एवं एसटीएफ एसओजी -03 की टीम के ग्राम समसा अद्रा भवन पोखर निकट स्थित स्थल के पास पहुँचे तभी पुलिस को देख अपराधी फायरिंग करने लगा. आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम भी फायरिंग किया. जिसमे रणवीर को पैर में गोली लगी. हालांकि अन्य अपराधी फरार हो गया. रणवीर महतो को कब्जे में लेकर ईलाज के लिए नवाकोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया.
